{"_id":"5e6530908ebc3eeb3434f7f2","slug":"folloup-of-murder-bageshwar-news-hld37666725","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या मामले की जांच शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज हत्या मामले की जांच शुरु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। सीओ कपकोट संगीता ने शनिवार को झिरौली थाना क्षेत्र के भटखोला गांव में हुई विवाहिता की मौत की जांच शुरू कर दी है। मृतका के भाई ने दहेज को लेकर बहन की हत्या का आरोप लगाया था।
शनिवार को भटखोला आशा देवी (27) पत्नी महेंद्र कुमार का शव घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। मृतका के पति ने झिरौली थाने में पत्नी के पंखे से लटक कर आत्महत्या की सूचना दी थी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ससुरालियों ने शव पंखे से उतार दिया था। मृतका के भाई प्रकाश कुमार ने बहन के पति के साथ ही सास और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। कहा था कि पति के साथ ही सास, ससुर दहेज के लिए आशा को प्रताड़ित करते थे। इसलिए झिरौली थाने में आईपीसी की धारा 304 बी और 3/4 दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
सीओ संगीता ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। रविवार को मृतका के मायके के लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। सोमवार को ससुराल पक्ष के बयान लिए जाएंगे। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।