फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Folk artists take out procession due to not having cultural fair

सांस्कृतिक मेला नहीं होने से नाराज लोक कलाकारों ने निकाला जुलूस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Folk artists take out procession due to not having cultural fair
सांस्कृतिक मेला न होने से कलाकारों में आक्रोश, जुलूस निकाला
विज्ञापन

कलाकारों की एसडीएम और पालिकाध्यक्ष के साथ हुई वार्ता रही बेनतीजा
डीएम से आज होगी वार्ता, सकारात्मक हल न निकलने पर आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागेश्वर। उत्तरायणी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम न होने से स्थानीय लोक कलाकारों में आक्रोश है। सोमवार को लोक कलाकार संगठन से जुड़े कलाकारों ने नगरपालिका और प्रशासन के खिलाफ जुलूस निकाला। उन्होंने सांस्कृतिक मंच बनाकर कलाकारों को प्रोत्साहन देने की मांग की। इस संबंध में उनकी एसडीएम और नगरपालिका अध्यक्ष के साथ भी वार्ता हुई। इसके बावजूद कोई नतीजा नहीं निकला। मंगलवार को कलाकार डीएम से वार्ता करेंगे। कलाकारों ने मामले में सकारात्मक हल न निकलने पर आंदोलन करने की चेेतावनी दी है।
लोक कलाकार संगठन से जुड़े कलाकारों ने सोमवार को स्टेशन रोड स्थित गांधी पार्क पर धरना दिया। उन्होंने उत्तरायणी मेले में सांस्कृतिक आयोजन न होने को स्थानीय कलाकारों व कला प्रेमियों की उपेक्षा बताया। धरने पर बैठे कलाकारों को मनाने के लिए तहसीलदार नवाजिश खलीक मौके पर गए। उन्होंने कलाकारों को मनाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन कलाकार नहीं माने। आक्रोशित कलाकारों ने नारेबाजी कर बाजार होते हुए तहसील परिसर तक जुलूस निकाला।
विज्ञापन

तहसील परिसर में उनकी एसडीएम योगेंद्र सिंह से उनकी वार्ता हुई। यह वार्ता बेनतीजा रहने के बाद तहसील सभागार में नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल और एसडीएम ने फिर कलाकारों को मनाने का प्रयास किया। लेकिन कलाकारों ने उनकी एक नहीं मानी। इस मामले में अब मंगलवार को कलाकारों की डीएम से वार्ता होगी। कलाकारों को जिलाधिकारी स्तर से मामले का सही हल निकलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि अगर कलाकारों की नहीं सुनी गई तो उन्हें आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष अर्जुन देव, सचिव अजय चंदोला, भूपेश गढ़िया, लोकमणि पंत, कमला देवी, उमा रावत सहित तमाम कलाकार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 11बीजीएस-13पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed