फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Flags of Social Sensitization were Girda

सामाजिक संचेतना के ध्वजवाहक थे गिर्दा

Thu, 23 Aug 2018 11:20 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
Flags of Social Sensitization were Girda
बागेश्वर में गिरदा की स्मृति में पौंधरोपण करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
 दिवंगत जनकवि और राज्य आंदोलनकारी गिरीश तिवारी गिर्दा को उनकी आठवीं बरसी पर भावपूर्वक याद किया गया। उनके चित्र पर मार्ल्यापण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रेस क्लब की ओर से आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने गिर्दा को सामाजिक संचेतना का ध्वजवाहक बताया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।    
विज्ञापन

              
प्रेस क्लब सभागार में अध्यक्ष चंदन परिहार की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि जन कवि गिर्दा ने अपनी रचनाओं के जरिए न केवल उत्तराखंड राज्य आंदोलन को नई धार दी बल्कि ने ताउम्र समाज की बेहतरी, सामाजिक संचेतना लाने के लिए काम किया।  गोष्ठी में बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गोविंद भंडारी, टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग संघर्ष समिति की अध्यक्ष नीमा दफौटी, पत्रकार रमेश कृषक, चंद्रशेखर द्विवेदी, रमेश बृजवासी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, जिला युवक समिति के अध्यक्ष नरेंद्र खेतवाल, संजय साह, वृक्ष प्रेमी किशन मलड़ा और राधा लोहनी आदि ने विचार रखे। 
विज्ञापन

 इस मौके पर प्रेेस क्लब परिसर में स्थापित गिर्दा स्मृति वाटिका में विभिन्न प्रजाति के कई पौधों का रोपण किया गया। पौधे वृक्ष प्रेमी किशन मलड़ा ने उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष चंदन परिहार, सचिव जगदीश उपाध्याय, कोषाध्यक्ष लोकपाल कोरंगा, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष घनश्याम जोशी, गणेश उपाध्याय, हरीश नगरकोटी, हिमांशु सगटा, उमेश मेहता, हिमांशु गढ़िया, महीप पांडे, व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष हरीश सोनी, नरेंद्र खेतवाल, सुरेश सोनियाल, बंशीधर जोशी, रमेश पर्वतीय आदि मौजूद थे।                    
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed