{"_id":"5c0ab3f2bdec2241a004b2c0","slug":"flag-day-is-respect-to-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"सशत्र सेनाओं के प्रति सम्मान है झंडा दिवस: एडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सशत्र सेनाओं के प्रति सम्मान है झंडा दिवस: एडीएम
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में झंडा दिवस के मौके पर रैली निकालते एनसीसी कैडेट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीएम राहुल गोयल ने सशस्त्र सेनाओं के शौर्य, त्याग, बलिदान को याद करते हुए सशस्त्र सेना झंडा दिवस की सभी सैनिकों को बधाई दी। उन्होंने आम जनता से उदारता पूर्वक अधिक से अधिक धनराशि दान करने की अपील की।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ले.क. गंगा सिंह बिष्ट ने एडीएम को टोकन फ्लैग लगाकर अर्थ संग्रह के कार्य का शुभारंभ किया। बाद में पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार को उनके कार्यालय जाकर बधाई दी और झंडा स्टीकर लगाकर सम्मानित किया।
जनपद के अनेक शासकीय, अर्द्ध शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा झंडा स्टीकर लगाए गए और उदारता पूर्वक शहीदों के आश्रितों की सहायतार्थ धनराशि दान की गई। इधर एनसीसी कैडेट ने भी नगर में रैली निकालकर झंडा दिवस मनाया, धन संग्रह किया। वहां कै. रमेश तिवारी, सोबन सिंह बिष्ट, पुष्कर दानू, मोहन पंत, मनोज कुमार आदि थे।