फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   flag day is respect to army

सशत्र सेनाओं के प्रति सम्मान है झंडा दिवस: एडीएम

Fri, 07 Dec 2018 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Fri, 07 Dec 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
flag day is respect to army
बागेश्वर में झंडा दिवस के मौके पर रैली निकालते एनसीसी कैडेट। - फोटो : अमर उजाला
एडीएम राहुल गोयल ने सशस्त्र सेनाओं के शौर्य, त्याग, बलिदान को याद करते हुए सशस्त्र सेना झंडा दिवस की सभी सैनिकों को बधाई दी। उन्होंने आम जनता से उदारता पूर्वक अधिक से अधिक धनराशि दान करने की अपील की।
विज्ञापन


जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ले.क. गंगा सिंह बिष्ट ने एडीएम को टोकन फ्लैग लगाकर अर्थ संग्रह के कार्य का शुभारंभ किया। बाद में पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार को उनके कार्यालय जाकर बधाई दी और झंडा स्टीकर लगाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


जनपद के अनेक शासकीय, अर्द्ध शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा झंडा स्टीकर लगाए गए और उदारता पूर्वक शहीदों के आश्रितों की सहायतार्थ धनराशि दान की गई। इधर एनसीसी कैडेट ने भी नगर में रैली निकालकर झंडा दिवस मनाया, धन संग्रह किया। वहां कै. रमेश तिवारी, सोबन सिंह बिष्ट, पुष्कर दानू, मोहन पंत, मनोज कुमार आदि थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed