फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Five women doing excellent work honored

Bageshwar News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली पांच महिलाएं सम्मानित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Mar 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Five women doing excellent work honored
बागेश्वर के बड़ी पन्याली में आयोजित महिला दिवस कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। संवाद
कपकोट/बागेश्वर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बुधवार को बिचला दानपुर में पीपुल्स साइंस इंस्टीट्यूट की ओर से महिला सखी मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली पांच महिलाओं इंद्रा देवी, हेमा कोरंगा, धना देवी, प्रेमा देवी और ज्योति को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

आदर्श प्राथमिक विद्यालय बड़ी पन्याली में आयोजित कार्यक्रम में महिला मंगल दल और क्षेत्र में स्वरोजगार की अलख जगा रही महिलाओं ने शिरकत की। पीएसआई की खष्टी कोरंगा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक करना और समाज में अपना अलग मुकाम बनाने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन

वर्ष 2019 से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में स्वरोजगार, रचनात्मक कार्य, समाजसेवा के कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। वहां भूपेंद्र कोरंगा, धीरज कोरंगा, राजेंद्र सिंह, केदार सिंह, नंदन कोरंगा, कुंवर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed