{"_id":"62cc6e82a92cac651d2ac3d1","slug":"five-roads-in-bageshwar-stucked-in-jam-bageshwar-news-hld468773654","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच मोटर मार्गों पर सुचारु नहीं हुआ यातायात, एक मकान क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच मोटर मार्गों पर सुचारु नहीं हुआ यातायात, एक मकान क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
बागेश्वर के भनार में भूस्खलन से खतरे में आई जमीन और मकान। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। भारी बारिश से बंद हुई पांच सड़कों पर अब भी यातायात सुचारु नहीं हो सका है। बारिश से जिले में एक मकान क्षतिग्रस्त हुआ है। ऐठाण और बससेरा गांव को जाने के लिए कुंज्याणी गधेरे में बना पैदल पुल खतरे की जद में आ गया है। भनार गांव में एक घर पर भूस्खलन के कारण खतरा मंडरा रहा है।
जिले में मानसूनी बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन पर असर पड़ रहा है। सकीड़ा गांव के परलाल पुत्र श्याम लाल का मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। भनार गांव के बगुलानी तोक निवासी भूपाल सिंह कोरंगा के मकान को सड़क के कारण खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीण का कहना है कि मकान के आगे से सड़क कटान का काम चल रहा है। सुरक्षा दीवार नहीं होने से घर के आगे लगातार भूस्खलन हो रहा है और घर खतरे की जद में आ गया है। बारिश से गाड़ीखेत के आनंद बल्लभ पुत्र अंबा राम, रिखौला के गोविंद सिंह पुत्र हीरा सिंह और भाटगाड़ के सुंदर लाल पुत्र ईश्वरी लाल के घरों के आंगन क्षतिग्रस्त हुए हैं। राप्रावि असों के आंगन की सुरक्षा दीवार भी टूट गई है।
कपकोट तहसील क्षेत्र में रोजाना हो रही बारिश से कुंज्याणी गधेरे में बना पैदल पक्का पुल भी खतरे की जद में है। गधेरे में पानी का बहाव तेज होने से पुल की नींव खोखली होती जा रही है। पुल के समीप ही भूस्खलन भी हो रहा है। इस पुल से ऐठाण, बमसेरा आदि के लोग रोजाना आवाजाही करते हैं।
विज्ञापन
सड़कों को खोलने का काम जारी
बागेश्वर। पिछले दिनों हुई अतिवृष्टि से कपकोट-पिंडारी मोटर मार्ग मुनार बाजार के समीप बरसाती नाले की चपेट में आने से बह गई है। सड़क बंद होने से कई गांवों का संपर्क कटा हुआ है। 29 जून से बंद असों-बसकूना मोटर मार्ग पर भी यातायात सुचारु नहीं हो सका है। मुनार बैंड-सूपी, थुनाई-मिहिनियां और डाकघट-लमचूला सड़क में भी आवाजाही ठप होने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
सभी बंद सड़कों को खोलने का काम चल रहा है। बिजली और पानी की क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत करा दी गई है। मानसून सीजन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।
शिखा सुयाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बागेश्वर