{"_id":"570154b64f1c1b5c25c810cc","slug":"five-patients-hospitalized-for-diarrhea","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया के पांच मरीज अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया के पांच मरीज अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Sun, 03 Apr 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
गोविंदी देवी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के समीपवर्ती आरे गांव में कई ग्रामीण डायरिया की चपेट में आ गए। इनमें से पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
शनिवार की देर शाम को आरे गांव निवासी धनुली देवी, भगवती देवी, गोविंदी देवी, ज्योति गड़िया और महिपाल सिंह डायरिया की चपेट में आ गए।
उल्टी दस्त की चपेट में आए इन सभी ग्रामीणों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर सभी का इलाज चल रहा है। माना जा रहा है कि दूषित पानी या फिर अन्य किसी कारण से गांव में इतने लोग एक साथ उल्टी दस्त की चपेट में आ गए। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीएस सामंत ने बताया कि अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों की हालत में सुधार हो रहा है।