फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Fire in Garur

दिवाली की रात पशुपालक का घास का ढेर जला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Fire in Garur
बागेश्वर के मुझारचौरा में घास का ढेर जला। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/गरुड़। दिवाली की रात गरुड़ के मुझारचौरा में घास के ढेर जल गए। घास की कीमत करीब 40 हजार रुपये आंकी जा रही है। पशुपालक ने प्रशासन से मुआवजा देने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

ग्राम मुझारचौरा निवासी पशुपालक भूपाल सिंह कठायत के घास के पास रखे सूखे घास के ढेरों में शनिवार रात आग लग गई। आग गोशाला की तरफ बढ़ रही थी। पशुपालक ने आग बुझाकर गोशाला को नुकसान होने से बचा लिया। गोशाला में आग लग जाती तो पशुपालक के 12 से अधिक पशु आग की चपेट में आ जाते। बताया कि गेहूं की फसल होने तक पशुओं को खिलाने के लिए यही एकमात्र चारा होता है। घास के एक दर्जन से अधिक ढेर जलने से पशुओं को चारा खिलाने की समस्या हो गई है। पशुपालक ने राजस्व पुलिस चौकी कौसानी में अज्ञात के खिलाफ तहरीर सौंपी है। उसने राजस्व पुलिस से मौका मुआयना कर मुआवजा देने की मांग की है। राजस्व उपनिरीक्षक सुंदर सिंह परिहार का कहना है कि पशुपालक के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed