फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Fire At Kapkot Forest

धरमघर, कपकोट और जैनकरास के जंगल धधके

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Fire At Kapkot Forest
कपकोट के जंगल में सोमवार की रात को लगी आग। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/कपकोट। जिले में वनाग्नि का दायरा बढ़ता जा रहा है। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के जंगल धधक रहे हैं। फायर सीजन शुरू होने के बाद से वनाग्नि की 69 घटनाएं हो चुकी हैं, 94 हेक्टेयर जलकर राख हो गया है। आग से जहां वन विभाग को करीब तीन लाख का नुकसान हुआ है, वहीं लोगों की परेशानियां भी बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन

सोमवार की रात को काफलीगैर के जैन करास, कपकोट के जसरौली, कफलटॉप और धरमघर रेंज के उपराड़ा के जंगलों में आग लगी। आग लगने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीमों ने आग को काबूू करने का प्रयास किया। अब तक जिला मुख्यालय समेत गरुड़, कपकोट, कांडा, धरमघर, कपकोट और काफलीगैर के कई जंगल आग की चपेट में आ चुके हैं। वनाग्नि के कारण पर्यावरण प्रदूषण का स्तर भी लगातार बढ़ता जा रहा है। जिला मुख्यालय सहित घाटी वाले क्षेत्रों में धुआं फैल गया है। अस्पतालों में आंख, सांस और एलर्जी से संबंधित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। चारा पत्ती के जलने से ग्रामीण क्षेत्र के पशुपालकों को दिक्कत हो रही है। वन्य जीवन भी संकट में घिर गया है। ग्रामीणों का कहना है कि हर साल आग से वन संपदा को भारी नुकसान होता है, बावजूद इसके वनाग्नि को रोकने के लिए ठोस उपाय नहीं किए जा सके हैं।
विज्ञापन

फायर वॉचरों की संख्या बढ़ाई
बागेश्वर। वन विभाग ने आग की घटनाओं में तेजी आने के बाद वनाग्नि सुरक्षा के इंतजाम भी तेज कर दिए हैं। जिले के सभी क्रू स्टेशनों में फायर वॉचरों की संख्या बढ़ा दी गई है। पूर्व में जिले के 29 क्रू स्टेशन में 87 फायर वॉचर थे, जिन्हें बढ़ाकर 116 कर दिया गया है। विभाग प्रत्येक ब्लॉक में नुक्कड़ नाटक, पंफलेट के माध्यम से वनाग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम करा रहा है। आग लगाते पकड़े जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जंगलों को आग से बचाने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। वनों में आग लगने की सूचना मिलते ही कर्मचारी मौके पर जाकर आग बुझाने का काम कर रहे हैं। अराजक तत्वों पर कार्रवाई की जा रही है, वहीं लोगों को वनों की रक्षा के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मॉडल क्रू स्टेशन से भी वनाग्नि की घटनाओं को रोकने में काफी मदद मिल रही है।
हिमांशु बागरी, डीएफओ बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed