{"_id":"632e031cc19e02631509995f","slug":"fire-at-bakery-bageshwar-news-hld476720058","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकरी में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकरी में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
विज्ञापन
कांडा में बेकरी की दुकान में आग से हुए नुकसान का जायजा लेते तहसीलदार। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांडा (बागेश्वर)। कांडा पड़ाव बाजार में एक बेकरी में आग से लाखों का सामान जल गया है। सूचना मिलने के बाद तहसीलदार ने मौका मुआयना कर नुकसान का जायजा लिया। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
कांडा के धराड़ी गांव निवासी त्रिभुवन माजिला की कांडा पड़ाव में बेकरी है। बृहस्पतिवार की रात व्यापारी बेकरी बंद कर घर चले गए थे, सुबह जब उनके कारीगर ने दुकान का शटर खोला तो भीतर सारा सामान जलकर नष्ट हुआ था।
सामान उस समय तक जल रहा था और दुकान के भीतर से धुआं निकल रहा था। कारीगर ने तत्काल बेकरी स्वामी को इसकी सूचना दी। बेकरी मालिक ने राजस्व उपनिरीक्षक बजीना किशोर कांडपाल को सूचित किया। कांडपाल के साथ राजस्व उपनिरीक्षक मोहन सिंह भाकुनी और पूरन वर्मा भी मौके पर गए। सूचना पर तहसीलदार महेश चंद्र तिवारी ने भी नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
तहसीलदार तिवारी ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। आग लगने से दुकान के भीतर रखी बिस्कुट बनाने की मशीन, डीप फ्रीज, कुछ गिफ्ट का सामान और अन्य दुकान का सामान जलकर नष्ट हो गया है। उन्होंने बताया कि ढाई लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। हालांकि दुकानदार ने आग लगने से करीब आठ लाख रुपये के नुकसान की बात कही है और प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।