फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Fire At Bageshwar

अमसरकोट-बिजोरी के जंगल में लगी आग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Fire At Bageshwar
बागेश्वर के बिजोरी के जंगल में लगी आग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जून में वनों के जलने का सिलसिला चल पड़ा है। वन विभाग जंगलों को जलने से नहीं रोक पा रहा है। वनाग्नि से वन संपदा को भारी नुकसान हो रहा है। वहीं, जिला मुख्यालय सहित घाटी वाले इलाकों में फिर से धुआं छाने लगा है।
विज्ञापन

जिले में होली के बाद से वनों के जलने का सिलसिला शुरू हुआ था। अप्रैल भर जंगल जलते रहे। इस दौरान 200 हेक्टेयर से अधिक जंगल जल गया था। मई में बारिश ने वनाग्नि को शांत रखा, लेकिन जून में मौसम सामान्य होने के बाद फिर से जंगल जलने लगे हैं। रविवार को अमसरकोट-बिजोरी के जंगल में आग लग गई। आग की चपेट में आने से चारा पत्ती, घास और इमारती लकड़ियों को नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना वन विभाग को दी। विभागीय कर्मचारियों के मौके पर पहुंचने पर आग से काफी नुकसान हो गया था। इधर, रेंजर श्याम सिंह करायत ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही कर्मचारियों को आग बुझाने के लिए रवाना कर दिया गया। उन्होंने बताया कि कुछ अराजक तत्व वनों को आग लगा रहे हैं। वहीं, घास के लालच में भी ग्रामीण जंगल जला रहे हैं। विभाग की ओर से लोगों को वनाग्नि के नुकसान बताकर जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed