{"_id":"5bc4db9abdec22699072b82c","slug":"finding-opportunities-in-horticulture-tourism-the-governor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागवानी, पर्यटन में तलाशें संभावनाएं : राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागवानी, पर्यटन में तलाशें संभावनाएं : राज्यपाल
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में महिला कृषकों को सम्मानित करती राज्यपाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने बागेश्वर दौरे में जनता दरबार लगाया, महिला किसानों से सीधे बात की, वृद्धाश्रम का दौरा किया और बागनाथ मंदिर के दर्शन किए। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आयोजित जनता दरबार में बागनाथ मंदिर प्रबंध समिति ने राज्यपाल के सामने बदहाल स्वास्थ्य का मामला उठाया और एयर एंबुलेंस की मांग की। समिति ने कहा कि पुरातत्व संग्रहालय और मंदिर का जीर्णोद्धार होना चाहिए। सीनियर सिटीजन न्यास ने बागेश्वर में खड़िया कारखाना लगाने, अनाज और सब्जी मंडी लगाने, इको पार्क निर्माण, ग्लेशियरों को मोटर मार्ग से जोड़ने की मांग की। क्षेत्रवासियों ने शिक्षकों, चिकित्सकों की कमी, जंगली जानवरों के आतंक, बेरोजगारी आदि समस्याएं भी बताईं। सेवानिवृत्त अर्द्ध सैनिक संगठन ने 11 सूत्री ज्ञापन दिया। राज्यपाल ने अछूते पर्यटन स्थलों को विकसित करने, बागवानी में नई संभावनाएं तलाशने, पार्किंग स्थल विकसित करने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम रंजना राजगुरु, प्रभारी एसपी पंकज भट्ट, विधायक बागेश्वर चंदन राम दास, जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, पूर्व विधायक राम प्रसाद टम्टा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम शाही, सुरेश गढ़िया, सीडीओ एसएस पांगती आदि मौजूद थे। इससे पहले राज्यपाल ने बागनाथ मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने संगम तट पर पूजा अर्चना के साथ जलाभिषेक किया। इसके बाद राज्यपाल ने कठायतबाड़ा में महिला किसानों की गोष्ठी में शिकरत की और उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। महिलाओं को कृषि यंत्र भी बांटे गए। महिला किसानों ने राज्यपाल से जंगली जानवरों से फसल को हो रहे नुकसान की समस्या का समाधान करने की मांग की।
वृद्धाश्रम की गंदगी पर जताई नाराजगी
- राज्यपाल ने नीलेश्वर में स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय और वृद्धा आश्रम में गंदगी समेत अन्य अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। उन्होंने जल्द से जल्द व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। दरअसल यहां प्रवेश करते ही राज्यपाल को परिसर में सीलन भरी महक का सामना करना पड़ा था।
हमें क्यों नहीं बुलाया.........
राज्यपाल के बागेश्वर प्रवास के दौरान आमंत्रण नहीं मिलने पर कई जनप्रतिनिधियों ने नाराजी व्यक्त की है। जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी और पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि दो दिन तक बागेश्वर में प्रशासन ने कार्यक्रम आयोजित किए लेकिन उन्हें आमंत्रित नहीं किया।