फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Farmer,s Training in Bageshwar

Bageshwar News: किसानों को बताई मोटे अनाज के लाभ

Tue, 21 Mar 2023 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 21 Mar 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Farmer,s Training in Bageshwar
कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) काफलीगैर में कृषक गोष्ठी आयोजित की गई। - फोटो : हल्द्वानी के बहुउद्देशिय भवन में स्मैक तस्करी की घटना का खुलासा करते आईजी नीलेश आनंद भरणे। साथ में मौजूद एसएसपी पंकज भट्ट, एसपी सिटी हरबंस ​सिंह, सीओ भुपेंद्र ​सिंह धोनी। संवाद
बागेश्वर। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान केंद्र (वीपीकेएएस) अल्मोड़ा की शाखा कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) काफलीगैर में कृषक गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें किसानों को मोटे अनाज के लाभ बताए गए। उन्हें मोटे अनाज की पैदावार बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

गोष्ठी में केवीके प्रभारी डॉ. केके पांडेय ने कहा कि श्रीअन्न या मोटा अनाज किसानों की आय बढ़ाने में मददगार हो सकता है। सरकार भी मोटे अनाज को बढ़ावा दे रही है। इस वर्ष को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष घोषित किया गया है। सरकार मोटे अनाज का समर्थन मूल्य भी तय कर रही है। मडुवे को सहकारी समितियों के माध्यम से खरीदा जा रहा है। मोटे अनाज की मांग देशभर में बढ़ रही है। इस दौरान डॉ. नवल किशोर सिंह, हरीश चंद्र जोशी, विक्रम सिंह, हिमांशु भट्ट, महेश सिंह, सौरभ बोरा समेत 30 किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन



बड़ेत की प्रधान रेखा दून में सम्मानित

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट विकासखंड के सुदूरवर्ती बडे़त (कफड़ा) के विकास में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए ग्राम प्रधान रेखा बिष्ट को राष्ट्रीय उत्तराखंड सभा ने मां नंदा शक्ति सम्मान दिया है। इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च (आईआरडीटी) सभागार देहरादून में 19 मार्च को आयोजित समारोह में उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया। संस्था के सचिव संजीव नेगी ने बताया कि रेखा ने बड़ेत में जैविक खेती, रास्तों का निर्माण, सिंचाई गूल का जीर्णोद्धार, शौचालय, नौले निर्माण, बैंकिंग सुविधा, जन सुविधा केंद्र, अमृत सरोवर आदि योजनाओं को साकार किया है। उन्होंने पंचायत भवन में मिनी पुस्तकालय और कंप्यूटर लगवाया है। इस समारोह में विशिष्ट कार्य करने वालीं प्रदेश की 10 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इनमें रेखा भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed