{"_id":"722a50802edb8ccaf3a34232e5d39e70","slug":"farmers-in-kafligar-forum-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काफलीगैर में कृषक गोष्ठी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काफलीगैर में कृषक गोष्ठी
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Thu, 31 Dec 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
जय किसान जय विज्ञान सप्ताह के तहत कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) काफलीगैर में किसान गोष्ठी हुई। इसमें जिले के विभिन्न हिस्सों से आए किसानों ने अपने अनुभव साझा किए। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को कृषि, उद्यान, पशुपालन की आधुनिक तकनीक के बारे में बताया। कहा कि कृषि की वैज्ञानिक विधि अपनाने से उत्पादन बढ़ेगा। आय भी बढ़ेगी। वहां कृषक उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
विज्ञापन
केवीके में बागेश्वर, सांसद आदर्श गांव सूूपी, गरुड़ ब्लॉक के प्रगतिशील किसानों में हयात सिंह, भुवन चंद्र जोशी, नरेंद्र सिंह ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाकर अनुभव साझा किए। केंद्र के प्रभारी डॉ. नवल किशोर सिंह ने कहा कि उत्पादों की प्रदर्शनी ही सही मायने में उन्नत तकनीक बताती है।
विज्ञापन
उत्पादों को दूसरे किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने देश की प्रगति में जय जय किसान जय विज्ञान की महत्ता बताई। मुख्य कृषि अधिकारी बीपी मौर्या ने किसानों को विभागीय योजनाओं के बारे में बताया। सूपी के किसानों को मृृृदा स्वास्थ्य कार्ड बांटे।
विज्ञापन
कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी डीएस जलाल ने जैविक खेती, जल संरक्षण, संवर्द्धन के बारे में बताया। वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पीएस हयांकी ने पशुधन प्रसार, पशु रोग से बचाव के बारे में बताया। पादप सुरक्षा विशेषज्ञ हरीश जोशी ने फसलों में लगने वाले विभिन्न रोग, कीटों से बचाव के उपाय बताए।
प्रक्षेत्र प्रबंधक मेदनी प्रताप सिंह ने प्रक्षेत्र में लगी विभिन्न सब्जियों, डेरी, वर्मी कंपोस्ट का भ्रमण करा किसानों के नवीनतम जानकारियां दी। इस कार्यक्रम के तहत राजकीय इंटर कॉलेज, विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्या मंदिर की निबंध, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई।
अव्वल प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र भेंट किए। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर लोबियाल, भगवती रावत, विवेकानंद विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य माधवानंद भट्ट ने सहयोग दिया।
30 बीजीएस 03पीआर: काफलीगैर में कृषि वैज्ञानिकों के साथ किसान और बच्चे।