{"_id":"6b5a58f3dc6ae0aa2dbce98813a32486","slug":"farmers-festival-drew-crowds-of-farmers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषक महोत्सव में उमड़ी किसानों की भीड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषक महोत्सव में उमड़ी किसानों की भीड़
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Fri, 08 May 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
मुख्य कृषि अधिकारी बीपी मौर्य ने कहा कि किसान उन्नत बीजों की खेती करेंगे तो उत्पादन में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने किसानों से शोधित बीजों की बुवाई कर अपनी आर्थिक स्थिति में और सुधार लाने को कहा। उन्होंने कहा कि हरित क्रांति के बाद राज्य में कृषि उत्पादन में हर साल बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
ब्लाक सभागार में कृषक महोत्सव में किसानों से अपने खेतों की मिट्टी की जांच कराने को कहा गया। कृषि विभाग किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध कराएगा। उन्होंने किसानों से बीएल 62, 85 धान उगाने को कहा। ब्लाक कृषि प्रभारी धन राम आर्य ने कहा कि विभाग किसानों को पंतनगर कृषि आदि मेलों में भी ले जाएगा।
विज्ञापन
गोष्ठी में जिला उद्यान अधिकारी डा. नरेंद्र सिंह, डा. राम जी मौर्य, डा. शोभा सिंह, डा. पीके पाठक आदि ने विचार रखे। गोष्ठी की अध्यक्षता ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष नवीन ममगई ने की। प्रदर्शनी में किसानों ने उन्नत प्रजाति के बीज, कृषि यंत्र खरीदे। ब्लाक कृषि प्रभारी ने कहा कि कृषि रथ शुक्रवार को भगरतोला पहुंचेगा।
विज्ञापन