{"_id":"6227b15a79770c78bb4f49db","slug":"farmer-s-workshop-in-bageshwar-bageshwar-news-hld45586931","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी उत्पादन को आजीविका का साधन बनाएं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी उत्पादन को आजीविका का साधन बनाएं महिलाएं
विज्ञापन
बागेश्वर के छौना में ग्रामीणों को खेती के टिप्स देतीं विशेषज्ञ। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काफलीगैर (बागेश्वर)। कृषि विज्ञान केंद्र काफलीगैर ने छौना गांव में कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम में महिला काश्तकारों को सब्जी उत्पादन के तौर-तरीके बताए गए। महिलाओं को सब्जी उत्पादन कर स्वरोजगार करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यशाला में कृषि विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी निधि सिंह ने महिला काश्तकारों को पोषण और स्वास्थ्य की जानकारी दी। प्रगतिशील महिला किसान मीरा रौतेला ने कहा कि महिलाएं समूह बनाकर खेती करें तो इससे अधिक आमदनी हो सकती है। कार्यक्रम में महिलाओं को मूली, भिंडी आदि सब्जियों के बीज बांटे गए। यहां गोविंदी देवी, दीपा देवी आदि रहे।
नैनो यूरिया और सागरिका की जानकारी दी
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। सहकारिता विभाग और इफ्को ने गनाई, चौखुटिया और महाकालेश्वर में किसान सभा आयोजित की। इफ्को ने किसानों को नैनो यूरिया और सागरिका आदि उत्पादों की जानकारी दी गई। जिला सहायक निबंधक सहकारिता हरीश खंडूरी ने कहा कि इफ्को सहकारिता क्षेत्र की अग्रणी संस्था है। इफ्को के क्षेत्रीय अधिकारी विनोद कुमार जोशी ने नैनो यूरिया के उपयोग और लाभ बताए। उन्होंने कृषकों को खेती के साथ ही सब्जी उत्पादन, पशुपालन, मशरूम पालन, मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन के लिए भी प्रेरित किया। वहां साधन सहकारी समिति गनाई के सचिव बृजमोहन जोशी, महेंद्र सिंह, सोनू कुमार, जगदीश चंद्र, कुशल सिंह, गणेश नायक आदि थे।
विज्ञापन
30 पशुपालकों को दिया ऋण
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बग्वालीपोखर भारतीय स्टेट बैंक की ओर से ग्राम बासुलीसेरा में पशु लोन शिविर का आयोजन कर ग्रामीणों को पशुधन के सदुपयोग की जानकारी दी। शाखा प्रबंधक पंकज अधिकारी ने पशुपालकों को किसान क्रेडिट कार्ड के लाभ और आवेदन प्रक्रिया आदि की जानकारी दी। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभ के बारे में बताया गया। बैंक की ओर से करीब 30 पशुपालकों को पशुओं की देखभाल और उनके रखरखाव के लिए ऋण दिया गया। शिविर में समाजसेवक कुंदन मेहता, मनीष बासमेट, राजेश आर्या, दयाकिशन जोशी, भूपाल भरड़ा, भूपाल भंडारी, विमल बिष्ट, दयाकिशन जोशी, दीपा बोरा, इंद्र सिंह आदि थे।