{"_id":"634eeac095ca2c13fb178908","slug":"farmer-s-aajivika-in-kapkot-bageshwar-bageshwar-news-hld479430854","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपकोट के प्रगतिशील किसानों को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपकोट के प्रगतिशील किसानों को किया गया सम्मानित
विज्ञापन
कपकोट विकासखंड सभागार में प्रगतिशील काश्तकार को सम्मानित कर उन्नत बीज प्रदान करते ब्लॉक प्रमुख
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। विकासखंड सभागार में आजीविका संवर्धन और रिवर्स पलायन पर कार्यशाला आयोजित की गई। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने किसानों और समूह सदस्यों को आय बढ़ाने के लिए चल रहीं योजनाओं की जानकारी दी। कार्यशाला में क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया गया। इनमें धना कोरंगा, शेर सिंह बिष्ट, ममता मेहता, बबीता कपकोटी, भगवत कोरंगा शामिल हैं।
कार्यशाला में पोथिंग के क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेश गढ़िया ने समूह के उत्पादों के उचित दामों पर क्रय-विक्रय, आजीविका समूह फेडरेशन की अध्यक्ष धना कोरंगा ने शामा-लीती में सर्वे करा दुग्ध वाहन भेजने, बीडीसी सदस्य प्रवीण कोरंगा, चामू देवली ने सूपी, कर्मी, लोहारखेत न्याय पंचायत में चाय बागान स्थापित करने के लिए मृदा परीक्षण करवाने, किसान शेर सिंह बिष्ट ने बघर, तोली में मूंगा रेशम उत्पादन, ममता मेहता ने मशरूम घाटी विकसित करने, मुनार फेडरेशन की अध्यक्ष तारा टाकुली ने सरकारी विभागों में मडुवे के बिस्कुटों की आपूर्ति करवाने की मांग की।
ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू ने आजीविका विभागों से कार्यशाला में दिए गए सुझाव, मांगों पर जल्द सर्वे करवाकर प्रस्ताव और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा। इस मौके पर मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह आदि रहे।