फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   family aroused for not arresting murderers

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भड़के, एसपी दफ्तर घेरा

Sat, 13 Oct 2018 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sat, 13 Oct 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
family aroused for not arresting murderers
बागेश्वर में हत्यारोपी ससुरालियों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी का घिराव करते मायके वाले। - फोटो : अमर उजाला
झिरौली में विवाहिता की संदिग्ध मौत में हत्यारोपी ससुरालियों की एक माह बाद भी गिरफ्तारी न होने पर मायके वाले भड़क उठे। पुलिस पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए प्रभारी एसपी का घिराव किया। पुलिस ऑफिस में ही धरने पर बैठने जा रहे मायका पक्ष को एसपी ने वार्ता के लिए बुलाया। 15 दिन में कार्रवाई के भरोसे के बाद मायका पक्ष ने धरना स्थगित कर दिया। 
विज्ञापन


बड़ी संख्या में अल्मोड़ा के कराया गांव निवासी मृतका के माता-पिता, भाई समेत मायके पक्ष के तमाम संबंधी और मित्र शनिवार सुबह साढ़े 10 बजे विरोध जताने बागेश्वर मुख्यालय पहुंचे। मायका पक्ष के चार दर्जन लोगों ने यहां एसपी दफ्तर घेर लिया। भड़के मायके वालों ने पुलिस पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। इसको लेकर नाराज लोगों ने पुलिस को खूब खरी-खोटी सुनाई। भड़का मायका पक्ष एसपी दफ्तर में ही धरने पर बैठने जा रहा था। इस बीच प्रभारी एसपी पंकज भट्ट ने उन्हें वार्ता के लिए बुलाया।  
विज्ञापन


इस दौरान मायका पक्ष ने पुलिस जांच की दशा और दिशा पर आपत्ति जताई। कहा कि तमाम सबूतों को नजरअंदाज कर जांच में ढिलाई बरती जा रही है। इससे साफ है कि आरोपियों को बचाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने हत्यारोपी ससुरालियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की। एसपी ने मायका पक्ष को 15 दिन के भीतर कार्रवाई का भरोसा दिया। कहा कि फोरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद हर पहलू से जांच होगी। इसके बाद मायका पक्ष शांत हुआ और धरना स्थगित कर दिया। उन्होंने दी समय सीमा में गिरफ्तारी न होने पर धरने पर बैठने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मां विमला, पिता चंद्र दत्त जोशी, मामा पूर्णानंद शर्मा, गिरीश शर्मा, कराया प्रधान नरेंद्र रौतेला, वीरांगना समिति की बसंती कपकोटी, तारा दानू, अनीता रावल, शांति कोरंगा, गंगा माजिला, गंगा शाही, हंसी देवी, बालकृष्ण, रमेश भंडारी आदि थे।  


एसपी ने सात दिन में मांगी फोरेंसिक रिपोर्ट 
बढ़ते दबाव के बीच प्रभारी एसपी ने सात दिन में तथाकथित सुसाइड नोट की फोरेंसिक रिपोर्ट मांगी है। इस संबंध में उन्होंने शनिवार को देहरादून विधि प्रयोगशाला को डीओ लेटर जारी किया है। एसपी का कहना है कि फोरेंसिक रिपोर्ट से जांच की दिशा तय होगी। इसके साथ ही आरोपियों पर कानूनी शिकंजा कसेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed