फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Explosion due to gas leak, woman burnt

Bageshwar News: गैस रिसाव से विस्फोट, महिला झुलसी

Tue, 07 May 2024 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 07 May 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Explosion due to gas leak, woman burnt
बागेश्वर के कठायतबाड़ा में गैस रिसाव से हुए विस्फोट से झुलसी महिला। संवाद
बागेश्वर। नगर के कठायतबाड़ा में एक मकान में रसोई गैस के रिसाव से विस्फोट हो गया। हादसे में गृहिणी गंभीर रूप से झुलस गई। घर के दरवाजे, खिड़की समेत कई सामान टूट गया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे कठायतबाड़ा निकट डिग्री काॅलेज किराये के मकान में रहने वाले पंकज भट्ट के कमरे में अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट के दौरान निकली चिंगारी से लगी आग की चपेट में किचन में काम कर रही पंकज भट्ट की पत्नी महिमा भट्ट (24) आ गई। उन्हें परिजन जिला अस्पताल लेकर आए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। वह करीब 50 प्रतिशत झुलसी हैं। परिजन उन्हें इलाज के लिए बरेली ले गए हैं।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गोपाल सिंह रावत ने बताया कि पृथम दृष्टिया रसोई गैस से रिसाव के कारण विस्फोट होने की बात सामने आ रही है। प्रभावित पंकज भट्ट ने भी रसोई गैस रिसने से विस्फोट होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट

पांच मई को वनाग्नि से जला था कैंटर

बागेश्वर। कठायतबाड़ा में रहने वाले पंकज भट्ट का विपत्ति पीछा नहीं छोड़ रही है। बीते पांच मई को कठायतबाड़ा सड़क किनारे खड़े सामान से भरे उनके कैंटर में आग लग गई थी। दो दिन बाद ही विस्फोट से पत्नी झुलस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed