{"_id":"640765d40190fdd43f0ae095","slug":"experts-will-present-research-paper-in-national-seminar-bageshwar-news-c-8-1-75585-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: राष्ट्रीय संगोष्ठी में विशेषज्ञ प्रस्तुत करेंगे शोध पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: राष्ट्रीय संगोष्ठी में विशेषज्ञ प्रस्तुत करेंगे शोध पत्र
Tue, 07 Mar 2023 09:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 07 Mar 2023 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में मातृभाषा में शिक्षा के अवसर और चुनौतियां विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। 10 और 11 मार्च को आयोजित होने वाली गोष्ठी में देश भर के विशेषज्ञ मातृभाषा में शिक्षण विषय पर अपने शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. के एस रावत ने बताया कि गोष्ठी में कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार और गुजरात के प्रतिभागियों का आना तय हो गया है। गोष्ठी में बहुभाषिकता एवं मातृभाषा के ईद-गिर्द राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों पर चर्चा की जाएगी।
संयोजक/डायट प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र सिंह धपोला ने बताया कि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेएस बिष्ट गोष्ठी के मुख्य अतिथि और दिल्ली विश्वविद्यालय में हिंदी विभाग के प्रोफेसर आशुतोष कुमार, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के डॉ. अनिल कार्की मुख्य वक्ता होंगे। गोष्ठी के लिए 60 से अधिक शोध पत्र प्राप्त हो चुके हैं। संवाद