फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Expected to join the village road

बनकोट क्षेत्र के लोग केवल 40 किमी की दूरी तय कर बागेश्वर पहुंच सकेंगे

Wed, 11 Jan 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Wed, 11 Jan 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Expected to join the village road
गांव के सड़क से जुड़ने की उम्मीद - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। दफौट से पिथौरागढ़ जिले के बनकोट तक सड़क की कटिंग का कार्य पूरा हो गया है। इस सड़क के बनने से बनकोट क्षेत्र के लोग केवल 40 किमी की दूरी तय कर बागेश्वर पहुंच सकेंगे। यहां के लोगों को इस समय बागेश्वर आने के लिए 100 किमी का सफर पड़ता है। गांव तक सड़क पहुंचाने वाले ठेकेदार, जेसीबी चालक का क्षेत्र के लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। 

विज्ञापन


पिथौरागढ़ जिले का बनकोट गांव बागेश्वर जिले की सीमा पर स्थित है। यहां से पिथौरागढ़ की दूरी 150 किमी जबकि बागेश्वर जिला मुख्यालय की दूूरी 100 किमी है। दूरी कम होने से अधिकतर लोग बेड़ीनाग से होते हुए तमाम कार्यों के लिए बागेश्वर ही आते हैं, लेकिन बागेश्वर के दफौट से बनकोट के लिए सड़क बनने से अब दोनों स्थानों के बीच 60 किमी की दूरी कम हो गई है।
विज्ञापन


अब बनकोट के लोग मात्र 40 किमी की दूरी तय कर बागेश्वर पहुंच सकेंगे। दफौट सड़क के बनकोट गांव तक पहुंचते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। बनकोट के पूर्व प्रधानाचार्य चंचल सिंह बनकोटी, राजेंद्र बनकोटी, शिवराज बनकोटी आदि ने सड़क का निर्माण करने वाले ठेकेदार दरपान सिंह परिहार, जेसीबी चालक भरत नेगी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इधर पीडब्लूडी के ईई आरके पुनेठा ने बताया कि करीब 42 किमी लंबी यह सड़क बागेश्वर से गुरना तक पक्की है। 853 लाख की लागत से 26 किमी सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। इसमें एक पुल भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed