{"_id":"59bc095a4f1c1b21688b4c1f","slug":"exhibition-on-the-deployment-of-teachers-at-the-convoy-inter-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"काफलीगैर इंटर कालेज में शिक्षकों की तैनाती को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काफलीगैर इंटर कालेज में शिक्षकों की तैनाती को लेकर प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Fri, 15 Sep 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते अभिभावक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय इंटर कॉलेज काफलीगैर में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर अभिभावकों ने डीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। इसके अलावा विद्यालय भवन के निर्माण की भी मांग की गई।
विज्ञापन
अभिभावकों ने कहा कि काफलीगैर इंटर कालेज में एलटी के 11 पदों में से पांच पद रिक्त चल रहे हैं। प्रवक्ताओं के नौ पदों में से चार पद रिक्त हैं। इतिहास शिक्षक का पद सृजित नहीं किया गया है, जबकि विषय संचालित हो रहा है। विद्यालय में 500 छात्र-छात्राओं के अध्ययनरत होने के बावजूद तमाम व्यवस्थाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। इंटर कॉलेज हाइस्कूल भवन में ही संचालित हो रहा है। पुराने कक्ष जीर्णशीर्ण हो चुके हैं। इन कक्षों में पठन-पाठन में खतरा बना रहता है। विद्यालय की चहारदीवारी भी अधूरी है। अभिभावकों ने रिक्त पदों में शीघ्र शिक्षकों की तैनाती करने के साथ ही कक्षों का निर्माण, फर्नीचर की व्यवस्था करने की मांग उठाई। बाद में इस संबंध में डीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में नवीन लाल, ठाकुर सिंह, हेमा देवी, भूपाल रौतेला, मोहन सिंह आदि थे।
विज्ञापन