{"_id":"615ca00d8ebc3e0de65e3cf3","slug":"exhibition-of-handmade-products-in-block-auditorium-bageshwar-news-hld4404134154","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक सभागार में लगाई हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक सभागार में लगाई हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट/बागेश्वर। ब्लॉक सभागार कपकोट में जन शिक्षण संस्थान ने प्रतिभागियों और मास्टर ट्रेनर के बनाए हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में 150 लोगों ने भागीदारी की। क्षेत्र के लोगों ने प्रदर्शनी में लगाए गए पारंपरिक उत्पादों की सराहना की। कार्यक्रम में क्षेत्र के सफल उद्यमियों को सम्मानित भी किया गया।
जन शिक्षण संस्थान के निदेशक डॉ. जितेंद्र तिवारी ने बताया कि प्रदर्शनी और पारंपरिक कार्यक्रम का आयोजन आजादी का अमृत महोत्सव के तहत किया गया है। उद्देश्य लोगों को स्थानीय संसाधनों का सदुपयोग कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है। शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू ने श्रम विभाग से लोन और अन्य योजनाओं का लाभ लेने को कहा। स्थानीय संसाधनों के माध्यम से बनाए गए उत्पादों के लिए जल्द क्राफ्ट मार्केट उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
डीडीओ केएन तिवारी ने सेल्फ एंप्लाइड टेलर के लाभार्थियों को स्कूल यूनिफॉर्म तैयार कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नशे के खिलाफ भी ग्रामीणों को एकजुट होने को कहा। कार्यक्रम में ज्येष्ठ प्रमुख हरीश मेहरा, बीडीओ कविंद्र सिंह रावत ने भी मौजूद लोगों को स्वरोजगार करने और सफल उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर ग्रामीण उत्थान समिति कपकोट के सचिव उमेश जोशी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा आर्या आदि मौजूद रहे।