फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Ex Chairman and Team

Bageshwar News: पूर्व चेयरमैन की दुकान का चालान, टीम और व्यापारियों में गहमागहमी

Wed, 30 Apr 2025 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 30 Apr 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Ex Chairman and Team
बागेश्वर नगर में अतिक्रमण के ​खिलाफ अ​भियान चलाती नगर पालिका और पुलिस टीम। संवाद
बागेश्वर में नगर पालिका ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान, 10 दुकानदारों पर जुर्माना
विज्ञापन

बागेश्वर। नगर की सड़कों और गलियों में दुकानों के बाहर सामान लगाकर अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों खिलाफ नगर पालिका ने अभियान शुरू कर दिया है। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष की दुकान का चालान करने पर व्यापारियों और पालिका की टीम के बीच गहमागहमी हुई। टीम ने 10 व्यापारियों का चालान कर 6000 अर्थदंड वसूला।

मंगलवार को पालिका की टीम ने पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न स्थानों से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान अतिक्रमण करने वाले 10 दुकानदारों का चालान किया। पूर्व पालिकाध्यक्ष की दुकान का चालान करने पर व्यापारी भड़क गए। इस दौरान व्यापारियों और टीम के बीच गहमागहमी भी हुई। व्यापारियों ने कहा कि जब बाजार में जलभराव और अन्य समस्याएं होती हैं। तब पालिका मदद नहीं करती। नगर व्यापार संघ के सचिव राहुल साह ने कहा कि पालिका अतिक्रमण हटाओ के नाम पर छोटे व्यापारियों को परेशान किया जा रहा। इस मौके पर कर अधिकारी हयात सिंह परिहार, कोतवाली के एसआई बलवंत सिंह, दीवान सिंह रौतेला, गोल्डी घुघत्याल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed