{"_id":"5e515e348ebc3ef3ab7e1885","slug":"ex-army-of-bageshwar-bageshwar-news-hld3746812171","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर के 149 सेवारत, सेवानिवृत्त सैनिकों से नहीं लिया जा रहा भवन कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर के 149 सेवारत, सेवानिवृत्त सैनिकों से नहीं लिया जा रहा भवन कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। नगर पालिका क्षेत्र में रह रहे भारतीय सेना के सेवारत सैनिक और पूर्व सैनिकों से भवन कर नहीं लिया जा रहा है। पालिका क्षेत्र में रह रहे 22 सेवारत सैनिकों और वीरांगनाओं समेत 127 सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों को इस सुविधा का लाभ मिल रहा है।
राज्य सरकार ने जनवरी 2014 से भारतीय सेना के रिटायर्ड सैनिकों को भवन कर माफ करने का शासनादेश जारी किया था। इसके बाद अपने मकान में रहने वाले पूर्व सैनिकों से पालिका ने भवन कर नहीं लिया है। वर्ष 2015 से सेवारत सैनिक, वीरांगनाओं को भी इस सुविधा का लाभ मिलने लगा है।
पालिका क्षेत्र में रहने वाले 22 सेवारत, 109 रिटायर्ड, 18 वीरांगनाओं ने जिला सैनिक कल्याण विभाग में प्रमाणपत्र जमा कर दिए हैं। भवन कर माफी के लिए डिस्चार्ज बुक और पहचान पत्र दस्तावेज दिखाना जरूरी है। जिला सैनिक कल्याण विभाग के मुताबिक भवन का सर्वे किया जाएगा। इस दौरान यदि भवन का व्यावसायिक उपयोग मिलने पर भवन कर माफी का लाभ नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
पांच लाख रुपये भुगतान करेगा सैनिक कल्याण विभाग
बागेश्वर। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी ने कहा कि पांच साल से भारतीय सेना के पूर्व सैनिक, सेवारत और वीरांगनाओं से भवन कर नहीं लिया गया है। इसका भुगतान जिला सैनिक कल्याण बोर्ड को करना है। इस मद में विभाग पर पालिका का करीब पांच लाख रुपये भवन कर बकाया है। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल जीएस बिष्ट ने बताया कि शासन से बजट की मांग की गई है। बजट मिलने के बाद पालिका को भवन कर का भुगतान कर दिया जाएगा।