फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   every booth will have two balotbox

हर बूथ पर होंगी दो मतपेटी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 05:15 PM IST
विज्ञापन
every booth will have two balotbox
बागेश्वर में मतदान अधिकारियों को दूसरे चरण का प्रशिक्षण दिया गया। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के लिए मंगलवार को डिग्री कॉलेज परिसर में मतदान अधिकारियों को दूसरे चरण का प्रशिक्षण दिया गया। सीडीओ एसएसएस पांगती ने बताया कि इसमें बागेश्वर ब्लॉक की 97 पोलिंग पार्टियों के कुल 485 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी गई। कहा कि हर बूथ पर दो मतपेटी रहेंगी। एक में ग्राम प्रधान एवं सदस्य ग्राम पंचायत के मतपत्र डाले जाएंगे जबकि दूसरी मतपेटी में सदस्य क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत के मतपत्र डाले जायेंगे।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी प्रशिक्षण डॉ. उदय शंकर, सहायक नोडल अधिकारी दीप जोशी, राजीव जोशी ने स्लाइड शो के माध्यम से पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारियों के दायित्व, कर्तव्य एवं निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी दी। मतदान कार्मिकों के कार्य एवं दायित्व, मतपत्रों को जारी करने की तैयारियों एवं सावधानियों, मतदान की गोपनीयता, मतपेटी को खोलना एवं सील बंद करना, मतदान अभिकर्ता के कार्य एवं दायित्व, टेंडर वोट, चैलेंजिंग वोट, मतदान शुरू करने, समाप्ति की घोषणा, मतपत्र लेखा का सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed