फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Eventually Lonivy filled the pit

आखिरकार लोनिवि ने पाट दिया कांडा-सुनारगांव सड़क पर पड़ा गड्ढा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Eventually Lonivy filled the pit
कांडा-सुनारगांव सड़क पर पाटा गया गड्ढा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
कांडा (बागेश्वर)। आखिरकार लोनिवि ने कांडा-सुनारगांव सड़क पर पड़ा गड्ढा पाट ही दिया है। सड़क पर निकली सरिया भी काट दी गई है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन

कांडा-सुनारगांव सड़क पर गैस गोदाम के पास लंबे समय से गड्ढा पड़ा था। गड्ढे से वाहन संचालन में दिक्कत हो रही थी। गड्ढे की चपेट में आकर दोपहिया वाहन रपट रहे थे। इसी सड़क में कांडा से सौ मीटर आगे पानी की निकासी के लिए बनाए गए कॉजवे पर सरिया बाहर निकल आई थी, जिसकी चपेट में आकर कई लोग चोटिल हो गए थे।
विज्ञापन

स्थानीय लोग सड़क पर पड़े गड्ढे को पाटने और सरिया को दबाने के लिए कंकरीट करने की मांग कर रहे थे लेकिन लोनिवि के अधिकारियों के कान में जूं नहीं रेंग रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते 27 जून को अमर उजाला ने कांडा-सुनारगांव सड़क पर पड़ा गड्ढा दे रहा हादसों को दावत शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया। लोनिवि के ईई केके तिलारा ने सड़क की मरम्मत कराने की बात कही थी। मंगलवार को लोनिवि ने सड़क पर पड़े गड्ढे को पाट दिया है। सड़क पर निकली सरिया काट दी है।

श्मशान घाट तक सड़क बनाने की मांग
अल्मोड़ा। सरयू नदी में श्मशान घाट स्थल और लकड़ी टाल तक मोटर मार्ग न होने से ग्रामीणों को शवदाह करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने डीएम नितिन सिंह भदौरिया के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर दन्यां-आरासलपड़ मोटर मार्ग में आरा गांव से श्मशान घाट और लकड़ी टाल तक एक किमी मोटर मार्ग बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में करीब 25 ग्राम पंचायतें आती हैं, जिसकी आबादी 20 से 25 हजार है। मोटर मार्ग न होने से ग्रामीणों को शवदाह करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने एक किमी सड़क का निर्माण जल्द करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में चंद्र लाल वर्मा, रमेश जोशी, प्रधान लक्ष्मण सिंह डसीला, गीता देवी, शिव दत्त पांडे आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed