{"_id":"6903aa0febe235825a093d1e","slug":"even-the-cold-weather-could-not-break-the-spirit-of-the-hunger-strikers-bageshwar-news-c-232-1-ha11012-135774-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: सर्द मौसम भी नहीं तोड़ सका अनशनकारियों का हौसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: सर्द मौसम भी नहीं तोड़ सका अनशनकारियों का हौसला
Thu, 30 Oct 2025 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 30 Oct 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
चौखुटिया में बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारने के लिए आंदोलन में बैठे लोग।
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। गिरते तापमान और ठंडी हवाओं के बीच भी ऑपरेशन स्वास्थ्य आंदोलन के अनशनकारी अपनी मांगों पर अडिग हैं। बढ़ती सर्दी के बावजूद अनशन स्थल पर उनका जज्बा पहले दिन जैसा ही कायम है। अनशनकारी नरेंद्र सिंह रावत ने मौन उपवास रखकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया।
आंदोलन के समर्थन में लगातार स्थानीय लोग, व्यापारी और सामाजिक संगठन पहुंचकर अनशनकारियों का मनोबल बढ़ा रहे हैं। अनशनकारियों का कहना है कि जब तक शासन उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेता, आंदोलन जारी रहेगा। ठंड से बचाव के लिए अनशन स्थल पर अलाव जलाए जा रहे हैं, लेकिन दृढ़ संकल्प के साथ अनशनकारी जमे हुए हैं। आंदोलन के 29वें दिन संदीप किरौला ने रामगंगा आरती घाट पर आमरण अनशन शुरू किया। पवन मेहरा छठे दिन भी आमरण अनशन पर डटे रहे। क्रमिक अनशन पर खीम सिंह, महेंद्र मनराल, जगदीश सिंह, रमेश चंद, दीपक नेगी मौजूद रहे।
उपजिला चिकित्सालय चौखुटिया में शीघ्र शुरू होगी टेलीमेडिसिन सेवा
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। क्षेत्रवासियों के लिए राहतभरी खबर है अब उपजिला चिकित्सालय चौखुटिया में जल्द ही टेलीमेडिसिन सुविधा शुरू की जाएगी। इस सेवा के माध्यम से मरीज विशेषज्ञ डॉक्टरों से ऑनलाइन परामर्श प्राप्त कर सकेंगे। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, टेलीमेडिसिन सेवा संभावित रूप से अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगी, जो सीधे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश से जुड़ी होगी। इसके शुरू होने से मरीजों को इलाज के लिए देहरादून, हल्द्वानी या अन्य बड़े शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विशेषज्ञ चिकित्सकों ने देखे 105 मरीज
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। उपजिला चिकित्सालय चौखुटिया में बृहस्पतिवार को बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष पंत और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कृतिका भंडारी ने मरीजों को परामर्श दिया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, इस दौरान कुल 105 ओपीडी हुई। अस्पताल आने वाले रोगियों को हर सुविधा का लाभ दिया जा रहा है।