फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Even on Holi, the Delhi-Dharamghar service did not proceed beyond the headquarters

Bageshwar News: होली पर भी मुख्यालय से आगे नहीं बढ़ी दिल्ली-धरमघर सेवा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 05:44 PM IST
विज्ञापन
Even on Holi, the Delhi-Dharamghar service did not proceed beyond the headquarters
होली के मौके पर प्रवासियों को परिवहन की परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एंजेंसी

बागेश्वर। होली त्योहार को लेकर जिले में प्रवासियों का आगमन शुरू हो गया है। रोडवेज की दिल्ली-धरमघर बस सेवा केवल जिला मुख्यालय तक ही संचालित होने से यात्रियों को आगे का सफर टैक्सी से तय करना पड़ रहा है, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है।
राज्य के अन्य जिलों में होली के अवसर पर अतिरिक्त बस सेवाएं शुरू की गई हैं, लेकिन बागेश्वर में दिल्ली-धरमघर सेवा अभी भी जिला मुख्यालय तक ही सीमित है। दिल्ली से आने वाले यात्रियों को मुख्यालय से आगे के लिए टैक्सी स्टैंड का रुख करना पड़ता है। रात भर की यात्रा के बाद सामान के साथ वाहन बदलने में यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली-धरमघर सेवा दिल्ली से पुंगरघाटी होते हुए सीमांत क्षेत्र धरमघर तक जाती है, लेकिन पिछले छह महीनों से यह सेवा सुचारू रूप से संचालित नहीं हो पा रही है। रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक विजय तिवारी ने बताया कि चालक और परिचालकों की कमी के कारण सेवा प्रभावित हो रही है। इस संबंध में मुख्यालय को सूचित किया गया है और जल्द ही सेवा को सुचारू करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed