फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Encroachment will be marked.

Bageshwar News: भारत-नेपाल सीमा पर पांच किमी दायरे में सरकारी परिसंपत्तियों से हटेगा अतिक्रमण-भोंबे

Thu, 20 Apr 2023 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 20 Apr 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Encroachment will be marked.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अल्मोड़ा। एसएसबी क्षेत्रीय कार्यालय अल्मोड़ा के उप महानिरीक्षक डीएन भोंबे ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर पांच किमी दायरे में सरकारी परिसंपत्तियों पर हो रहे अतिक्रमण को चिन्हित कर उसे हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए नेपाल सीमा से लगे पिथौरागढ़ और चंपावत जिले के प्रशासन का सहयोग लिया जा रहा है।

उप महानिरीक्षक भोंबे ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को देखते हुए नए बार्डर आउट पोस्ट बनाए जा रहे हैं। सीमा क्षेत्रों में स्थानीय लोगों को साथ में जोड़कर कार्य किया जा रहा है। कहा कि कालापानी से लेकर टनकपुर तक एसएसबी की तीन बटालियन डीडीहाट, पिथौरागढ़ और चंपावत में हैं। प्रत्येक बटालियन के अंतर्गत सीमा में 18 बीओपी होनी चाहिए लेकिन वर्तमान में 50 बीओपी हैं। चार जगहों को बीओपी खोलने के लिए चिन्हित किया गया है। कहा एसएसबी सीमा सुरक्षा में तत्परता से काम कर रही है। संवाद
विज्ञापन


फोटो- 20 एएलएम 27 पी- डीएन भोंबे, उप महानिरीक्षक, क्षेत्रीय कार्यालय, एसएसबी, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed