{"_id":"68126f06448c2dccce0252a4","slug":"encourage-public-participation-in-extinguishing-forest-fires-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-115194-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: जंगलों की आग को बुझाने के जन सहभागिता को दें बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: जंगलों की आग को बुझाने के जन सहभागिता को दें बढ़ावा
Thu, 01 May 2025 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 01 May 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। मुख्य वन संरक्षक परियोजना और सामुदायिक वानिकी के नोडल अधिकारी बागेश्वर सुशांत पटनायक ने जंगल की आग से निपटने के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने इस कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। जंगलों की आग को बुझाने के जन सहभागिता को दें बढ़ावा देने के निर्देश दिए।
बुधवार को निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्रू-स्टेशन कौसानी, बैजनाथ, हरद्वाराछीना, कठायतबाड़ा , छतीना और मास्टर कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने वन विभाग के सभागार में अधिकारियों की बैठक में डीएफओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया ने वनाग्नि सुरक्षा के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। एसडीओ सुनील कुमार और तनुजा परिहार ने उप प्रभाग स्तर में वनाग्नि को कैसे कम किया जा रहा है इसकी जानकारी दी। वन क्षेत्राधिकारी श्याम सिंह करायत ने प्रत्येक क्रू-स्टेशन में ड्रोन उपलब्ध कराने की मांग की।
मुख्य वन संरक्षक परियोजना और सामुदायिक वानिकी के नोडल अधिकारी सुशांत पटनायक ने आग की घटनाओं की सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के निर्देश दिए। उन्होंने आग बुझाने में जन सहभागिता को बढ़ावा देने, महिला मंगल दल, युवक मंगल दल की सहायता से आग पर काबू पाना, प्रत्येक कू-स्टेशनों का समय-समय पर औचक निरीक्षण करने, आग बुझाने के लिए रेखीय विभागों को अपने साथ रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर वन संरक्षक नारायण दत्त पांडे, प्रदीप कांडपाल, राजेंद्र सिंह मेहरा, केवलानंद पांडे, महेंद्र सिंह गुसांई सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।