फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Employees rejoice after Magnesite Company reopens

Bageshwar News: मैग्नेसाइट कंपनी खुलने के आदेश के बाद कर्मचारियों में खुशी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Employees rejoice after Magnesite Company reopens
बागेश्वर। एक साल से भी अधिक समय से बंद अल्मोड़ा मैग्नेसाइट कंपनी के खुलने का आदेश आने के बाद कर्मचारियों में खुशी की लहर है। बेरोजगारी की मार झेल रहे कर्मचारियों ने इसे संघर्ष की जीत बताया। फैक्टरी खोलने का आदेश जारी करने के लिए हाईकोर्ट का आभार जताया है।
विज्ञापन

छह जनवरी 2025 को हाईकोर्ट ने जिले में सभी खनन गतिविधियों पर रोक लगा दी थी। कोर्ट के आदेश के बाद मैग्नेसाइट फैक्टरी का कामकाज भी बंद हो गया था। फैक्टरी बंद होने के बाद करीब 230 स्थायी और 225 अस्थायी कर्मचारियों के रोजगार संकट पैदा हो गया था। कर्मचारियों को अब तक करीब 15 महीने का वेतन नहीं मिला है।
विज्ञापन

फैक्टरी खोलने की मांग के लिए शांति लाल के नेतृत्व में कर्मचारियों ने कई बार डीएम और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिया। कलक्ट्रेट परिसर में क्रमिक अनशन भी किया। आंदोलन के बाद कर्मचारियों को पीएफ की राशि और बोनस का भुगतान भी हो गया था। हालांकि वेतन और फैक्टरी नहीं खुलने से कर्मचारियों की समस्याएं जस की तस बनी थी। अब फैक्टरी खोलने के आदेश के बाद कर्मचारियों में खुशी की लहर है। कंपनी के महाप्रबंधक ललित मोहन कांडपाल ने बताया कि कोर्ट ने चार महीने की कंडीशन के आधार पर फैक्टरी खोलने का आदेश दिया है। संभवत: आज या कल से काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed