{"_id":"5d95e1628ebc3e01463f43a0","slug":"employees-opposed-the-new-pension-scheme-bageshwar-news-hld3590216138","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों ने किया नई पेंशन योजना का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों ने किया नई पेंशन योजना का विरोध
विज्ञापन
स्वराज भवन बागेश्वर में एकजुट राज्यकर्मियों ने किया नई पेंशन योजना का विरोध।
- फोटो : BAGESHWAR
राज्य कर्मचारियों ने वर्ष 2005 के बाद लागू पेंशन योजना का विरोध किया है। उन्होंने स्वराज भवन नुमाइशखेत से सत्याग्रह शुरू कर दिया है। इसके तहत सभी कर्मचारियों से नौ नवंबर को दिल्ली कूच का आह्वान किया गया।
सभा में राजकीय शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष विजय गोस्वामी ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों का पैसा म्यूचल फंड में निवेश किया है, जो पूरी तरह से बाजार के अधीन है। इस पर भी उन्हें टैक्स देना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि इस योजना से कर्मचारियों को मिलने वाली पेंशन की रकम बेहद कम होगी। इससे कई सालों की सेवा के बाद बुढ़ापे में उन्हें गुजर बसर के लिए जूझना पड़ेगा। कर्मचारियों ने बताया कि नई पेंशन स्कीम के विरोध में बृहद स्तर पर सत्याग्रह के लिए नौ नवंबर को दिल्ली कूच होगा। इसके लिए पूरे जिले में 2005 से भर्ती कर्मचारियों को एकजुट किया जा रहा है। सभी विभागों के कर्मचारियों से सत्याग्रह में शामिल होने का आह्वान किया जा रहा है। उन्होंने नई पेंशन स्कीम को हटाने, पुरानी को लागू करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
मांग पूरी होने तक संघर्ष का निर्णय लिया। इस दौरान आलोक पांडे, रवि कुमार जोशी, मनोज असवाल, मिलिंद बिष्ट, भैरव दत्त पांडे, माया आर्या, रमेश उपाध्याय, रमेश कांडपाल, जगदीश दफौटी, ममता आर्या, जगदीश जोशी, नंदाबल्लभ जोशी, डॉ. राजीव जोशी, महेंद्र जोशी आदि रहे।