{"_id":"6657774f4e5a897f940957f4","slug":"electricity-supply-suspends-in-two-villages-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-106885-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: आरे और फल्यांटी गांव में रातभर गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: आरे और फल्यांटी गांव में रातभर गुल रही बिजली
Thu, 30 May 2024 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 30 May 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फल्यांटी में तार टूटने से और आरे में फ्यूज उड़ने से बाधित हुई आपूर्ति
बागेश्वर। बारिश और तेज हवा के कारण मंगलवार की शाम फल्यांटी गांव में बिजली के तार टूट गए। शाम को ही बिजली गुल होने से गांव के 32 परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर, यूपीसीएल के एसडीओ आनंद खोलिया ने बताया कि तार टूटने से बिजली गुल थी। बुधवार को कर्मचारियों ने तार जोड़कर आपूर्ति सुचारू करा दी है।
आरे गांव में भी शाम को मौसम खराब होने के बाद बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। ग्रामीणों ने विभाग को सूचना दी, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। सामाजिक कार्यकर्ता दीपक खेतवाल ने बताया कि पूरी रात गांव की बिजली गुल रही। बिजली गुल होने से 60 से अधिक परिवार प्रभावित हुए। उन्होंने बताया कि अक्सर शाम के बाद जब भी गांव में बिजली लाइन में खराबी आती है, विभाग का कोई भी कर्मचारी देखने नहीं आता है। इधर, एसडीओ एसएस भंडारी ने बताया कि रात को देर से सूचना मिली थी। लाइनमैन ने सुबह जाकर फ्यूज जोड़कर आपूर्ति सुचारू करा दी है।