{"_id":"620015e56815b565de1aefe1","slug":"electricity-breakdown-at-pindari-marg-bageshwar-news-hld45298289","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर खराब होने से पिंडारी मार्ग में बिजली गुल लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर खराब होने से पिंडारी मार्ग में बिजली गुल लोग परेशान
विज्ञापन
बागेश्वर की शामा-लीती-गोगिना सड़क को खोलने के लिए लगी जेसीबी। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के पिंडारी मार्ग में ट्रांसफार्मर में खराबी आने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। शनिवार की आधी रात से क्षेत्र में बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने ऊर्जा निगम से जल्द आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है। वहीं, कर्मी गांव के पुलकुटी तोक में बिजली गुल होने से 12 परिवारों की दिक्कत भी बढ़ गई है।
ठाकुरद्वारा वार्ड के पिंडारी मार्ग में रविवार को भी पूरे दिन बिजली गुल रही। सुबह से बिजली नहीं होने के कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। अवकाश का दिन होने के कारण लोगों को अधिक दिक्कत उठानी पड़ी। छोटे कारोबारियों को भी बिजली नहीं होने से नुकसान उठाना पड़ा। कड़ाके की ठंड में गीजर, हीटर का प्रयोग नहीं हो सका। वहीं, कपकोट तहसील के कर्मी गांव के पुलकुटी तोक में पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद पोल गिर गया था। जिसके बाद से गांव की बिजली गुल है। चार दिन से आपूर्ति सुचारु नहीं होने पर ग्रामीणों को परेेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इधर, ऊर्जा निगम के ईई विवेक कांडपाल ने कहा कि पिंडारी मार्ग पर ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण बिजली गुल है। अल्मोड़ा से नया ट्रांसफार्मर मंगाया गया है। वहीं, नुमाइशखेत के आसपास भी ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत मिली है। विभागीय कर्मचारी मरम्मत में जुटे हैं। सभी क्षेत्रों में जल्द आपूर्ति सुचारु कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
पटरी पर नहीं आ पाई रानीखेत में बिजली आपूर्ति
रानीखेत (अल्मोड़ा)। बर्फबारी के बाद से रानीखेत के कई क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था अभी तक पटरी पर नहीं आ सकी है। नगर की खड़ी बाजार में बिजली की आंख मिचौली से व्यापारी और अन्य लोग परेशान हैं। इसके अलावा सुदूरवर्ती भैंसोली, टनवानी, चौबटिया के कुछ इलाकों में भी अभी तक व्यवस्था पूरी तरह से बहाल नहीं हो सकी है।
रानीखेत खड़ी बाजार के व्यापारी भुवन पपने ने बताया कि खड़ी बाजार क्षेत्र में व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से तरी पड़ी है। बिजली की आंखमिचौली के चलते भारी परेशानी हो रही है। कई बार विभागीय अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हो सकी है। हालांकि तीन दिन के बाद चिलियानौला क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बिजली व्यवस्था बहाल हो पाई। मजखाली क्षेत्र में भी व्यवस्था बहाल कर दी गई है। यूपीसीएल के एसडीओ सौरभ जोशी ने बताया कि खड़ी बाजार में एबी केबल में फॉल्ट है। जिसे ठीक करने के प्रयास चल रहे हैं। चिलियानौला में बिजली बहाल हो गई है। मजखाली भी ठीक है। चौबटिया के कुछ हिस्सों में अभी दिक्कत है। भैंसोली, टनवानी क्षेत्र में भी कार्य चल रहा है।