{"_id":"595146804f1c1b6f308b4596","slug":"electrician-dropped-to-death-while-talking-on-phone","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन पर बात करते समय छत से गिरा इलेक्ट्रिशियन, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन पर बात करते समय छत से गिरा इलेक्ट्रिशियन, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्वतीय पावर लिमिटेड में कार्यरत इलेक्ट्रिशियन की छत से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव जिला मुख्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन
बचेगांव हड़बाड़ निवासी सत्यप्रकाश (26) वर्ष पर्वतीय पावर लिमिटेड कपकोट में इलेक्ट्रिशियन था। रविवार की रात वह छत पर मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान एकाएक वह छत से नीचे गिर गया। घटना की जानकारी होने पर कंपनी के सिविल इंजीनियर अजय जोशी, नरेंद्र सिंह, संदीप कुमार और दिनेश सिंह उसे 108 वाहन से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट लाए। यहां डॉक्टरों ने सत्यप्रकाश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इसकी सूचना सत्यप्रकाश के परिजनों के साथ ही पुलिस को भी दी गई। सूचना पर कपकोट के एसओ एमसी पलड़िया और एसआइ गोपाल राम ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। मामले की जांच एसआई गोपाल सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन