फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   elderly man died in bageshwar on saturday after flowing in the river

घास काटने जा रहे बुजुर्ग की नदी में डूबने से मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
elderly man died in bageshwar on saturday after flowing in the river
बागेश्वर। पगना गांव के एक बुजुर्ग की घास काटने जाते समय सरयू में बहने से मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से पुलिस और फायर सर्विस के जवानों ने शव को नदी से निकाला। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे पगना गांव के दान सिंह (62) पुत्र कुशल सिंह खेत में घास काटने जा रहे थे। सरयू नदी पार करते समय उनका पैर फिसल गया और तेज बहाव की चपेट में आकर वह नदी में बहते चले गए। सूचना पर राकेश नेगी और अन्य युवा नदी की ओर दौड़े। ग्राम प्रधान बीना नेगी की सूचना पर पुलिस और फायर सर्विस के जवान भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने बुजुर्ग को सक्तेश्वर मंदिर के पास बने झूलापुल के समीप से बरामद किया। तब तक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि राजस्व पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुजुर्ग अपने पीछे पत्नी कमला देवी और तीन पुत्र देवेंद्र सिंह, पंकज सिंह और आनंद सिंह को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed