फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Eight doctors did not take charge

Bageshwar News: आठ चिकित्सकों ने नहीं संभाला कार्यभार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Eight doctors did not take charge
बागेश्वर। जिले में 13 नवनियुक्त चिकित्सकों में से अब तक महज पांच ने ही कार्यभार ग्रहण किया है। आठ विशेषज्ञ 19 दिन बाद भी कार्यभार ग्रहण करने के लिए नहीं पहुंचे हैं। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में शासन ने चार सितंबर को चिकित्सकों की नियुक्ति की थी। वर्तमान में 13 में से डाॅ. रोहन ने जिला अस्पताल, डॉ. तुलिका और डॉ. हिमांशु ने सीएचसी बैजनाथ, डॉ. पुलकित और मोनिका ने सीएचसी कपकोट में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। आठ चिकित्सकों ने अभी तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया है।
विज्ञापन

इसके चलते जिला अस्पताल, सीएचसी कांडा, बैजनाथ और कपकोट में चिकित्सकों की कमी बनी हुई है। लोगों को उपचार कराने और जिला अस्पताल में इमरजेंसी के संचालन में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इमरजेंसी में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के पीएचसी से चिकित्सकों को तैनात किया गया है। सीएमओ डॉ. कुमार आदित्य तिवारी का कहना है कि जल्द ही सभी चिकित्सक कार्यभार ग्रहण करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed