{"_id":"595147344f1c1b6f308b45a1","slug":"eid-congratulations-on-each-other-s-throats","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक-दूसरे के गले मिलकर दी ईद की बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक-दूसरे के गले मिलकर दी ईद की बधाई
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
ईद पर नमाज अदा करते मुस्लिम।
- फोटो : amar ujala
जिले में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद पर एक दूसरे के गले मिलकर बधाई दी। बागेश्वर, गरुड़ और कपकोट में नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ मांगी गई। बागेश्वर की जामा मस्जिद में मुफ्ती जावेद ने नमाज अदा कराई।
विज्ञापन
यहां पर हाजी नूर अहमद, फिरोज खान, सुल्तान खान, सीराज अहमद, मुख्तार अहमद, नाजिम हुसैन, फुरकान अहमद, मुहम्मद जावेद आदि मौजूद थे। नमाज अदा करने के बाद सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी। बच्चे बड़े उत्साह के साथ एक-दूसरे के गले मिले।
विज्ञापन