{"_id":"5b5cb4044f1c1b0c718b6b0d","slug":"efforts-will-be-made-to-increase-the-income-of-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की आय बढ़ाने के प्रयास होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की आय बढ़ाने के प्रयास होंगे
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sat, 28 Jul 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करते परिहार
- फोटो : अमर उजाला
बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति के नव निर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र परिहार ने कहा कि कृषकों की आय बढ़ाने के लिए पूरे मन से काम किया जाएगा। किसानों की आय बढ़ाने के लिए इस वित्तीय वर्ष में अल्प कालीन ऋण पांच करोड़ रुपये और मध्यकालीन दुधारू पशु, घोड़ा खच्चर मद में 70 लाख रुपये का ऋण दो प्रति ब्याज की दर वितरित किया जाएगा।
समिति के कार्यालय में परिहार ने पत्रकारों से कहा कृषकों को वैकल्पिक कृषि के लिए पॉली हाउस और कृषि यंत्रों के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। पिछले वित्तीय वर्ष में समिति ने 262.17 करोड़ रुपये का ऋण अपने सदस्यों में वितरित किया। इसके अलावा कृषकों को फसल उत्पादन में गुणात्मक वृद्धि के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। सहकारिता को बढ़ावा देने के लिए गांवों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। वहां समिति के उपाध्यक्ष विशन दत्त जोशी, सचिव घनानंद पांडे, संचालक खड़क टंगड़िया, शेर सिंह बिष्ट और खजान पांडे आदि थे।