{"_id":"68150bacdf6f70aab50ce6de","slug":"education-news-in-district-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-115230-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: जवानों को फिट रखने के लिए परेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: जवानों को फिट रखने के लिए परेड
Fri, 02 May 2025 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 02 May 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। पुलिस जवानों को फिट रखने के लिए परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान कई खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। एसपी ने पुलिस जवानों के साथ दौड़ लगाकर उन्हें फिट रहने के लिए प्रेरित किया।
शुक्रवार को पुलिस लाइन में एकरूपता और पुलिस बल को शारीरिक और मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। एसपी ने परेड का निरीक्षण कर पुलिस बल के साथ दौड़ लगाई। इस दौरान दौड़, ड्रिल, शस्त्राभ्यास, सैल्यूट, स्क्वायड ड्रिल का भी अभ्यास कराया गया। एसपी ने क्वार्टर गार्द, परिवहन शाखा, लाइन परिसर की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर सभी को सतर्क दृष्टि रखते हुए ड्यूटी करने, नियमित रूप से वाहन, होटल ढाबा की चेकिंग करने और बाहरी व्यक्तियों, किराएदारों का सत्यापन करने के लिए कहा। इस दौरान वॉलीबाल और बैडमिंटन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।