{"_id":"6803ebcd17383731e70f3cf5","slug":"education-news-in-district-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-114905-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: इंटर और हाईस्कूल के रिजल्ट में बागेश्वर जिले ने प्राप्त किया दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: इंटर और हाईस्कूल के रिजल्ट में बागेश्वर जिले ने प्राप्त किया दूसरा स्थान
Sun, 20 Apr 2025 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा में जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाफल में जिला दूसरे स्थान पर रहा। हाईस्कूल में जिले के 96.37 और इंटर में 90.42 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। विवेकानंद विद्या मंदिर इंका मंडलसेरा के हाईस्कूल के कमल सिंह चौहान ने प्रदेश की वरीयता सूची में पहला स्थान प्राप्त किया है और इंटर के सोमेश तिवारी ने जिले में पहला और प्रदेश में 10वां स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। प्रदेश की वरीयता सूची में जिले से 33 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। मेरिट लिस्ट में हाईस्कूल के 27 और इंटर के छह विद्यार्थी शामिल हैं।
जिले से हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा के लिए 3,353 विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया था। जिसके सापेक्ष 3,306 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 3,186 यानी 96.37 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। जिनमें से 515 विद्यार्थी ऑनर्स, 1,173 पहली डिवीजन, 1,213 दूसरी डिवीजन, 283 तीसरी डिवीजन के साथ पास हुए हैं। विगत वर्ष हाईस्कूल के परीक्षाफल में 95.42 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे।
इस वर्ष परीक्षाफल में 0.95 फीसदी का सुधार देखने को मिला है। इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए 3,481 विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया था। जिसके सापेक्ष 3,424 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। 3,096 यानी 90.42 फीसदी विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। 260 विद्यार्थी ऑनर्स, 1,491 पहली डिवीजन, 1,310 दूसरी डिवीजन, 27 तीसरी डिवीजन और आठ विद्यार्थी ग्रेस के साथ पास हुए हैं। विगत वर्ष इंटरमीडिएट के परीक्षाफल में 93 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे। इस वर्ष 2.58 की गिरावट परीक्षाफल में देखने को मिली है।
विज्ञापन
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में प्रदेश की श्रेष्ठता सूची में वीवीएमआईसी मंडलसेरा से 21, खोलिया विइंका गरुड़ से पांच, सरस्वती शिशु मंदिर इंका बागेश्वर से तीन, विविएमआईसी काफलीगैर से एक, विविएमआईसी हिचौड़ी से दो और राइंका कौलाग से एक विद्यार्थी ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है। हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में विवेकानंद विद्या मंदिर के छात्र कमल सिंह चौहान ने 99.20 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश और जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में सोमेश तिवारी ने 95.20 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में 10वां और जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है।