{"_id":"56fd5f6c4f1c1b263ef00105","slug":"education-is-aware-of-derived-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा के प्रति किया जागरूक, निकाली रैली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा के प्रति किया जागरूक, निकाली रैली
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
Updated Thu, 31 Mar 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
पढ़ाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल चलो अभियान के तहत विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने आसपास के गांवों में जागरूकता रैली निकाली। रैली में शामिल बच्चे प्रेरणादायक नारे लगा रहे थे। उन्होंने लोगों को बच्चों को स्कूल भेजने के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
रैली में शामिल शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने लोगों से कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के संसाधनों की कोई कमी नहीं है। बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें मिल रही हैं। बच्चों का शैक्षिक भ्रमण, बाल मेलों के साथ सामान्य ज्ञान बढ़ाने के लिए अनेक गतिविधियां चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
राजकीय जूनियर हाईस्कूल हरखोला, डालखेेलिया, राजकीय प्राइमरी स्कूल कनगाड़ के बच्चों ने कनगाड़ और करासीबूंगा समेत आसपास के गांवों में जागरूकता रैली निकाली। रैली में प्रधानाध्यापक महेश लाल वर्मा, नंदन सिंह, नवीन चंद्र पंत, दयाकृष्ण जोशी, भुवन चंद्र जोशी, भूपाल राम, भावना बिष्ट, बलराज आदि थे।
विज्ञापन
उधर, राजकीय जूनियर हाईस्कूल अमतौड़ा और राजकीय प्राइमरी स्कूल अमतौड़ा के बच्चों ने आसपास के गांवों में अमतौड़ा, बेलता, काकड़ा और पातलीगैर काकड़ा आदि गांवों में संयुक्त रूप से जागरूकता रैली निकाली। रैली में जूहा के प्रधानाध्यापक चरण सिंह बघरी, प्राइमरी की प्रधानाध्यापिका जमुना परिहार, बसंत बल्लभ तिवारी, संजय रावत, ललित मोहन पांडे, ग्राम प्रधान कुुंदन कोरंगा, नंदन सिंह रावत, किशन रावत, हरीश प्रसाद, आशा देवी, आशा देवी, आनंद सिंह, भगवती देवी और दीपा देवी आदि थे।