फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Early construction of strategically important rail route

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रेल मार्ग का जल्द हो निर्माण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Early construction of strategically important rail route
रेल मार्ग कब बनाओगे सरकार:बागेश्वर में रेल लाइन निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग निर्माण की मांग को लेकर संघर्ष समिति के सदस्यों ने तहसील परिसर में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सामरिक महत्व के रेल मार्ग का जल्द निर्माण कराने की मांग की।
विज्ञापन

संघर्ष समिति की अध्यक्ष नीमा दफौटी के नेतृत्व में पदाधिकारियों और सदस्यों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अध्यक्ष दफौटी ने कहा कि 1882 में प्रस्तावित और 1912 में सर्वे होने के बावजूद आज तक टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग का निर्माण नहीं होना बेहद दुर्भाग्यपूूर्ण है। सरकारें रेल लाइन बनाने की बजाय सर्वे करने तक ही सीमित रह गई हैं। 1980 से लेकर 2010 तक चार बार रेललाइन के लिए सर्वे की गई। 2011-12 में राष्ट्रीय महत्व की परियोजना में शामिल करने के बावजूद रेललाइन का सपना पूरा नहीं हो सका। 2018-19 में पुन: सरकार ने रेल लाइन की सर्वे किया लेकिन निर्माण कार्य अब भी शुरू नहीं हो सका है। समिति के कहा कि जब तक केंद्र सरकार बजट आवंटन कर निर्माण कार्य शुरू नहीं कराएगी उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर महासचिव खड़क राम आर्या, प्रताप सिंह गढ़िया, गिरीश चंद्र पाठक, हयात सिंह मेहता, पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता रावल, सुनीता टम्टा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed