{"_id":"35dfdca3d83cf390e724c2582eaf680f","slug":"e-tendering-of-contractors-against-arrears-and-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाए और ई-टेंडरिंग के विरोध में ठेकेदारों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाए और ई-टेंडरिंग के विरोध में ठेकेदारों का धरना
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Tue, 09 Feb 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबित देयकों का भुगतान करने और ई-टेंडरिंग के विरोध में ठेकेदार संघ की जिला इकाई के बैनर तले ठेेकेदारों ने मंगलवार को लोनिवि के प्रांतीय खंड में धरना दिया।
विज्ञापन
यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि ठेकेदारों द्वारा दो साल पहले कराए गए कार्यों का आज तक भुगतान नहीं होने से उन्हें परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं, जबकि ई-टेंडरिंग के कारण छोटे ठेेकेदारों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। आरोप लगाया कि शासन की ई-टेंडर प्रथा से छोटे ठेकेदारों का रोजगार छीन लिया गया है।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि कुछ अभियंता अपने चहेतों को ही काम दे रहे हैं। धमकी दी कि यदि शासन ने ठेकेदार विरोधी नीति शीघ्र नहीं बदली तो विधानसभा चुनाव में खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
साथ ही कहा कि जल्द ही बकाए का भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। बाद में ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा और इसकी प्रति अधिशासी अभियंता को सौंपी। अध्यक्षता राजकीय ठेकेदार संघ के जिलाध्यक्ष गिरीश पाठक ने की। वहां बसंत नेगी, गोविंद बल्लभ और सुुरेश पांडे आदि थे।