{"_id":"61aa5c12cbd7110053704c3d","slug":"e-rikshaw-in-bageshwar-bageshwar-news-hld446513631","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में ई रिक्शा के सफल संचालन से उत्साहित पालिका ने दो ई रिक्शा और मंगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में ई रिक्शा के सफल संचालन से उत्साहित पालिका ने दो ई रिक्शा और मंगाए
विज्ञापन
बागेश्वर नए ई रिक्शा पहुंचने पर मिष्ठान वितरित करते पालिकाध्यक्ष। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। नगर में ई-रिक्शा के सफल संचालन से उत्साहित नगरपालिका ने दो और ई-रिक्शा खरीदे हैं। अब पालिका के पास चार ई-रिक्शा हो गए हैं। इन रिक्शों को कठायतबाड़ा और बिलौना रूट पर चलाया जाएगा।
पालिका ने करीब चार महीने पूर्व दो ई-रिक्शा खरीदे थे। यह ई रिक्शा मंडलसेरा क्षेत्र में चल रहे हैं। दस से बीस रुपये किराए पर मिल रही ई रिक्शा की सवारी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
पूर्व में खरीदे गए ई रिक्शा कठायतबाड़ा और बिलौना रूट में चलाए जाने थे, लेकिन मंडलसेरा में ई रिक्शा की मांग को देखते हुए दोनों ई रिक्शा मंडलसेरा में चल रहे हैं। सेना की कैंटीन होने के कारण इस रूट पर सवारियां पर्याप्त मात्रा में हैं।
विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बताया कि दोनों ई-रिक्शा बागेश्वर पहुंच गए हैं। पंजीकरण की कार्यवाही की जा रही है। रजिस्ट्रेशन के बाद एक रिक्शा कठायतबाड़ा और एक रिक्शा बिलौना रूट पर चलेगा।
ई-रिक्शा चलने से लोगोें को सस्ती और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन सेवा मिलने की उम्मीद है। बागेश्वर जिले के कई लोगों ने इस सेवा का स्वागत किया है।