{"_id":"57587bb14f1c1b1f349c5768","slug":"durgapal-be-chaired-by-the-district-planning-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गापाल की अध्यक्षता में होगी जिला योजना की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गापाल की अध्यक्षता में होगी जिला योजना की बैठक
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Thu, 09 Jun 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले के प्रभारी मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक 13 जून को होगी। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी भूपाल सिंह मनराल ने बताया कि बैठक में 2015-16 की जिला योजना का अनुमोदन एवं व्यय पर चर्चा की जाएगी। साथ ही 2016-17 की जिला योजना का विभागवार परिव्यय के अनुमोदन और योजनाओं पर चर्चा कर अनुमोदन किया जाएगा। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को संपूर्ण जानकारी के साथ बैठक में प्रतिभाग करने को कहा है।
विज्ञापन