फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Durga Puja Festival concludes with Dola

डोला उठने के साथ ही दुर्गा पूजा महोत्सव संपन्न

Fri, 19 Oct 2018 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Fri, 19 Oct 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
Durga Puja Festival concludes with Dola
बागेश्वर में दुर्गा पूजा शोभा यात्रा के दौरान छोलिया नृत्य करते कलाकार। अ - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
डोला उठने के साथ ही नगर और जोशीगांव में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव संपन्न हो गया हैं। श्रद्धालुओं ने नगर में गाजे बाजे के साथ नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली। नगर भ्रमण के बाद प्रतिमाओं को पवित्र सरयू में विसर्जित किया गया। शोभायात्रा में शामिल लोग माता के मन भावन भजनों में झूम रहे थे। जिन-जिन जगहों से शोभायात्रा निकली वहां महिलाओं ने प्रतिमाओं की फूल और चावल से पूजा अर्चना की।  


शुक्रवार की सुबह नगर के नुमाइशखेत स्थित आशीर्वाद भवन में अध्यक्ष प्रशांत मलड़ा की अगुवाई में पूजा हुई। इसके बाद मां के जयकारा के साथ दुर्गा प्रतिमाओं की नगर में छोलिया नृत्य के साथ नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली। इसमें राजू उपाध्याय, हेम कांडपाल थे। उधर पीपल चौक पर आयोजित दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष  बृज किशोर वर्मा की अगुवाई में पूजा अर्चना की गई। इसके बाद प्रतिमाओं की नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली। वहां गोविंद साह जगाती, विशाल चौधरी, किशन नेगी, हरीश सोनी, सुमित मेहता, नवीन लोहनी और अश्विनी साह आदि शामिल थे। उधर जोशीगांव में अध्यक्ष सुुरेश जोशी की अगुवाई में पूजा अर्चना हुई। शोभायात्रा में मुख्य यजमान दीप जोशी, भुवन लोहनी, कृष्ण गिरी, ऊर्बादत्त लोहनी, त्रिभुवन नेगी, कमल उपाध्याय थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed