फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Durga Pooja Festival

दुर्गा पूजा महोत्सव की मची धूम

Wed, 17 Oct 2018 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर। Updated Wed, 17 Oct 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
Durga Pooja Festival
दुर्गा पूजा महोत्सव की मची धूम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बागेश्वर नगर के साथ ही जोशीगांव और कपकोट के केदारेश्वर मैदान हिचौड़ी-कपकोट में आयोजित दुर्गा पूजा की धूम मची है। कपकोट में कन्याओं का पूजन हुआ। कर्मी गांव में भंडारे के साथ भगवती पूजा संपन्न हो गई है।

 नुमाइशखेत में बुधवार की देर शाम देवी पूजा और दुर्गा पूजा कमेटी के पंडालों में महिलाओं ने प्यारा सजा है तेरा दरबार...समेत कई भजनों का गायन किया। कमेटी अध्यक्ष बृज किशोर वर्मा और प्रशांत मलड़ा थे।   दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से  भगवान बागनाथ की नगरी में मंगलवार शाम भव्य गंगा आरती हुई। बड़ी संख्या में शामिल लोगों ने सैकड़ों दीये जलाकर उन्हें पवित्र सरयू की धारा में प्रवाहित किए। दुुुर्गा कमेटी के अध्यक्ष बृज किशोर वर्मा ने सभी के सहयोग का आभार जताया।
विज्ञापन


उधर केदारेश्वर कपकोट में पंडित आनंद बल्लभ पांडे, मनोरम पांडे, ललित लोहनी ने दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। अध्यक्ष हडसन ऐठानी, डॉ. शेर सिंह ऐठानी और राजू कपकोटी ने कन्याओं का पूजन कर उन्हें उपहार भेंट किए। इसी तरह जोशीगांव के दुर्गा पूजा आयोजन में अध्यक्ष सुरेश जोशी और दीपक जोशी, पंडित कमल उपाध्याय महेश पांडे थे। उधर कर्मी में पंडित बसंत बल्लभ जोशी ने विधि विधान से हरेला काटा। अध्यक्ष स्वरूप कर्म्याल, सचिव गोकुल देव ने लोगों के सहयोग का आभार जताया। नगर पंचायत कपकोट के कालिका मंदिर तिरूवाण में नवरात्र की धूम मची रही। कांडा पड़ाव स्थित कालिका मंदिर, आरे और सनगाड़ स्थित श्री श्री 1008 नौलिंग मंदिर में पूजार्थियों की खासी भीड़ रही।                       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed